श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भोजपुरी फिल्मों की ऐसी 5 एक्ट्रेस जो तलाक के बाद जी रहीं बिंदास लाइफ

इस लिस्ट में रश्मि देसाई, श्वेता तिवारी, अंजना सिंह जैसी कई अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। हालांकि इनकी शादी ज्यादा नहीं चली और उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। तलाक के बाद अब एक्ट्रेसेस बिंदास और हैप्पी लाइफ जी रही हैं।

Bhojpuri Actresses: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने फिल्मों में फेम पाने के बाद शादी रचाई। इस लिस्ट में रश्मि देसाई, श्वेता तिवारी, अंजना सिंह जैसी कई अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। हालांकि इनकी शादी ज्यादा नहीं चली और उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। तलाक के बाद अब एक्ट्रेसेस बिंदास और हैप्पी लाइफ जी रही हैं।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने टीवी के बाद कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में ‘हमार सईया हिंदुस्तानी’, ‘आए भौजी के बहन’, ‘कब अइबू अंगवा हमार’ शामिल हैं। श्वेता यूपी-बिहार में दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। एक्ट्रेस ने राजा चौधरी से साल 1998 में शादी की। कुछ साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी की, लेकिन उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद वे फुल ऑन लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। रश्मि की पहली भोजपुरी फिल्म ‘गजब भैयाजी’ थी। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। उनकी हिट भोजपुरी फिल्मों में ‘दबंग सरकार’, ‘बलम जी लव यू’, ‘यह अन्दाजा’ जैसी अन्य फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने साल 2012 में नंदीश संधू से शादी की, लेकिन कपल की शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पायी और 2 साल बाद दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद एक्ट्रेस काफी खुश हैं।

अंजना सिंह

अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अंजना ने साल 2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी रचाई थी। हालांकि बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की। वे सिंगल पेरेंट के रूप में अपनी बेटी की देखभाल कर रही हैं। भाजपुरी अभिनेत्री अपनी बेटी के साथ अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

पाखी हेगड़े

पाखी हेगड़े ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री मारी। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पाखी ने साल 2014 में उमेश हेगड़े के संग सात फेरे लिए थे। कपल की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पायी और दोनों अलग हो गए। पाखी तलाक के बाद अपने बच्चों के साथ रहती हैं। उन्होंने दूसरी शादी नहीं की है।

अलीना शेख

एक्ट्रेस अलीना शेख भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। अलीना ने साल 2016 में मुदस्सिर बेग से निकाह किया था, लेकिन कुछ समय बाद कपल ने अलग होने का फैसला ले लिया। तलाक के बाद अलीना ने दूसरी शादी नहीं की। वे अकेले ही अपनी जिंदगी जी रही हैं। एक्ट्रेस के तलाक की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी। तलाक के बाद अलीना हैप्पी लाइफ जी रही हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी