श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

PM मोदी के नेतृत्व में देखने को मिला विकास का अद्भुत समन्वय: सीएम योगी

Lok Sabha Election 2024 | pm modi | cm yogi Adityanath | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान सकुशल संपन्न हो गया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। भाजपा ने “इस बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार” का नारा दिया है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 साल की उपलब्धियों को गिनाया।

विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय पीएम मोदी की पहचान

सीएम योगी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है,जब देश की जनता की आकाक्षांओं के अनुरूप विकास कार्य हुए हैं। विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय पीएम मोदी की पहचान है। इस दिशा में अद्भुत कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुद्दों पर पब्लिक का सबसे ज्यादा समर्थन मिला है। सीएम ने कहा कि देश के अंदर आजादी के बाद 70 वर्षों तक जितने हाईवे का निर्माण हुआ है, उससे दोगुना हाईवे का निर्माण पीएम मोदी के कार्यकाल के अंतर्गत हुआ है। आज देश में हाईवे दोगुने हुए हैं। 2014 से पहले 74 एयरपोर्ट थे, आज इनकी संख्या 150 से ज्यादा है।

मोदी के कार्यकाल में एम्स की संख्या 22

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में केवल 1 एम्स बना था। अटल जी की सरकार के समय 6 नये एम्स की स्थापना हुई। वहीं, पीएम मोदी के कार्यकाल में एम्स की संख्या 22 हो गई है। इसी प्रकार IIT, IIM, ट्रिपल आईटी का विस्तार, वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज और हर घर नल की योजना के विजन को बढ़ावा मिल रहा है।

देश में विरासत का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देश में विरासत का सम्मान भी देखने को मिला है। काशी में विश्वनाथ धाम, महाकाल में महालोक का निर्माण, केदारपुरी, बद्रीनाथ का नए स्वरूप में आना, सोमनाथ मंदिर का सुंदरीकरण और अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीरामलला पुनः विराजमान हुए हैं। सीएम ने कहा कि काशी में पहले 50 लोग एक साथ बाबा के दर्शन नहीं कर पाते थे लेकिन आज 50 हजार भी आ जाएं तो कोई दिक्कत नहीं होती। वहीं, अयोध्या में 500 लोग आ जाते थे तो संकट खड़ा हो जाता था, लेकिन आज 5 लाख लोग भी आसानी से दर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार की गूंज: योगी

सीएम योगी ने कहा कि आस्था से जुड़े केंद्रों के बारे में नया स्वरूप देखने को मिला है। विरासत और विकास का ये अद्भुत समन्वय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी जनता प्रधानमंत्री मोदी को अपना आशीर्वाद देगी। पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार का स्वर गूंज रहा है। आम जनता फिर से मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला