श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Kolkata Rape-Murder Case: आरोपी Sanjay Roy पर AP Singh का बड़ा खुलासा

ap-singh-big-revelation-on-kolkata-incident-accused-sanjay-roy

Kolkata Rape-Murder Case: श्रेष्ठ भारत को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एपी सिंह ने कोलकाता केस पर की चर्चा की। कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद देश भर में जबरदस्त गुस्सा है। 2012 के दिल्ली के निर्भया कांड (Nirbhaya Case) में दोषियों का केस लड़ चुके वरिष्ठ वकील डॉ. एपी सिंह (Senior Advocate Dr. A P Singh) ने बड़ा दावा किया है। आखिर किन तथ्यों के आधार पर डॉ. एपी सिंह इस केस को कमजोर और संजय रॉय को बेकसूर बता रहे हैं।

डॉ. एपी सिंह (Dr. A P Singh) ने दावा किया है कि कोलकाता रेप और मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय (Sanjay Roy) का केस बेहद कमजोर है। इसमें कानूनी रूप से दम नहीं है। एपी सिंह से भी आरोपी संजय रॉय के परिवार वालों ने संपर्क किया था, लेकिन वो ये केस नहीं लड़ रहे हैं।

डॉ. एपी सिंह ने कहा कि यह घटना दुखद और वीभत्स है। उन्होंने कहा कि कानून कठोर से कठोर बना हुआ है। कैपिटल दंड से बड़ा कोई कानून नहीं बना सकते हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट, स्पीडी ट्रायल और डे टू डे सुनवाई से बड़ी कोई सुनवाई नहीं कर सकते हैं, क्योंकि भारत के कानून के अनुसार चलना है।

उन्होंने कहा कि कलकता वाले केस में आरोपी के परिवार वालों ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन इस केस में अभी कोई ऐसी स्थिति नहीं थी कि कुछ किया जाए। उन्होंने कहा कि साइक्लोजिकल टेस्ट की मांग की गई, जो सीबीआई करा रही है। कहा कि सीबीआई की जांच पीड़िता के लिए भी है और हमारे लिए भी है। उन्होंने कहा कि हाधरस केस में हमने सीबीआई जांच की मांग की थी। नेताओं ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। अलीगढ़ डिस्टिक कोर्ट में ट्रायल हुआ और हमने तीन आरोपियों को बाइज्जत बरी कराया।

संजय रॉय भी भारत का व्यक्ति है, वह आंतकवादी तो नहीं- डॉ. एपी सिंह

संजय रॉय भी भारत का व्यक्ति है, वह आंतकवादी तो नहीं है। उन्होंने कहा कि वकालत उनका कर्तव्य पथ है। अपने क्लाइंट के लिए हमें जीतोड़ मेहनत करनी है। निर्भया के आरोपियों ने हमारे ऊपर पूरा भरोसा जताया था। इसका मतलब कि निर्भया के परिवार वाले हमसे संतुष्ट थे। कहा कि लाइम लाइट तो केवल कुछ दिन में ही समाप्त हो जाता है।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो चार्जशीट है बहुत फाल्टी है। इनवेस्टीगेशन में बहुत कमियां हैं। राजनीति से डर जाते हैं। मीडिया ट्रायल केस को दबा देता है। कहा कि पूरी हिम्मत से केसे को लड़ना चाहिए। जल्दी में दिया गया न्याय न्याय नहीं रहता है। विलंब से मिला न्याय भी न्याय नहीं रहता है। इसे संतुलित बनाना है। कोर्ट में केस रखने का तरीका हर केस के लिए अलग-अलग होता है।

डॉ. एपी सिंह ने कहा कि संजय रॉय का केस मजबूत नहीं है। वह बच सकता है। सरकार, सीबीआई, राज्य औऱ कलकता पुलिस ने इतना मजबूत केस नहीं बनाया है। उहोंने कहा कि कभी कोई सीएम नहीं चाहता कि उसके राज्य में दुष्कर्म हो।

देखें Dr. A P Singh Exclusive इंटरव्यू


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kolkata Rape Murder Case Manoj Verma became the new Police Commissioner of Kolkata CM made changes on the demand of trainee doctor
कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने मनोज वर्मा, ट्रेनी डॉक्टर्स की मांग पर सीएम ने किया बदलाव
shantanu-maheshwari-ask-kavya-when-will-you-say-yes-in-dreamy-proposal
Shantanu Maheshwari को हुआ प्यार! एयरपोर्ट पर कर डाला गर्लफ्रेंड को प्रपोज?
Arvind Kejriwal Resigns to LG VK Saxena, Atishi claims to present new government
अरविंद केजरीवाल ने LG वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा, आतिशी ने नई सरकार का दावा किया पेश
Palm Rubbing Benefits you will get these wonderful benefits read
Palm Rubbing Benefits: रोज सुबह उठकर बस 2 मिनट रगड़े हाथ, मिलेगे ये शानदार फायदे
student-gone-for-coaching-murdered-in-fatehpur-post-mortem-revealed-be-pregnant
फतेहपुर: 10वीं की छात्रा की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
ICC Women T20 World Cup
ICC का बड़ा एलान, महिला टी-20 वर्ल्ड कप की पुरस्कार राशि में इजाफा