श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बुद्ध पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताएंगे जिन्हें करने से आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं...
Buddha Purnima 2024

Buddha Purnima 2024: हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस पर्व को हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों के लोग मनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान बुद्ध के रुप में भगवान विष्णु के 9वें अवतार का जन्म हुआ था। इस दिन बौद्ध मतावलंबी बौद्ध विहारों और मठों पर इकट्ठा होकर एक साथ उपासना करते हैं। दीप जलाकर बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लेते हैं।

पूर्णिमा तिथि इस बार 22 मई, बुधवार को शाम 6.47 बजे शुरू हो जाएगी और समापन 23 मई, गुरुवार को रात 7.22 बजे होगा। आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं…

पीपल के पेड़ में चढ़ाएं जल

ऐसा कहा जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ (Buddha Purnima 2024) की पूजा जरूर करें। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाते हुए मिठाई चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

इस मंत्र का जाप कर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध में चीनी और चावल डालकर अर्घ्य दें। साथ ही ऊँ एं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं, आप को बुद्ध पूर्णिमा की रात 15 मिनट चंद्रमा की रोशनी में बिताना चाहिए। ऐसा करना भी काफी शुभ माना गया है।

बेहद कारगर है ये उपाय

इसके अलावा अगर आप बुद्ध पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय 11 कौड़ियां अर्पित करें। इसके बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रख दें। अगर आप ये उपाय करते हैं तो आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।

ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

वहीं, आपको बुद्ध पूर्णिमा के दिन ‘ॐ मणि पदमे हूम्‌’ मंत्र का जाप करना चाहिए। बौद्ध धर्म में इस मंत्र का विशेष महत्व है। इसे बहुत लाभकारी माना गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी