श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

वंदेभारत के खाने में निकला कॉकरोच, IRCTC ने फर्म पर लगाया जुर्माना

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक दंपत्ति भोपाल से आगरा कैंट जाने के लिए वंदे भारत में सफर कर रहा था। जब ट्रेन झांसी पहुंची तो यहां बेस किचन से खाना ट्रेन में चढ़ाया गया। इसके बाद भोजन यात्रियों को परोसा गया।
Vande Bharat Train | Cockroach in Vande Bharat's food | Cockroach found in food | Vande Bharat express

Vande Bharat Train: भारत की सबसे एडवांस और तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। 18 जून यानि मंगलवार को भोपाल से चलकर दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री भोपाल से आगरा जा रहा था। उस समय ये घटना सामने आई। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने शिकायत के दो दिन बाद ट्रेन में खाना सर्व करने वाली फर्म पर जुर्माना लगाया और यात्री से माफी मांगी।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक दंपत्ति भोपाल से आगरा कैंट जाने के लिए वंदे भारत में सफर कर रहा था। जब ट्रेन झांसी पहुंची तो यहां बेस किचन से खाना ट्रेन में चढ़ाया गया। इसके बाद भोजन यात्रियों को परोसा गया। राजेंद्र नाम का व्यक्ति भी इसी ट्रेन में सफर कर रहा था। राजेंद्र ने इसी ट्रेन के सी-2 कोच में सवार थे। जब उन्होंने अरहर की दाल को देखा तो उसमें मरा हुआ कॉकरोच पड़ा हुआ है।

राजेंद्र ने इस बारे में अपने भतीजे विदित को बताया, जिसके बाद विदित ने आईआरसीटीसी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी शिकायत की और कार्यवाई की मांग की। आईआरसीटीसी घटना के दो दिन बाद एक्शन में आई और गुरुवार को खाना सर्व करने वाली फर्म पर जुर्माना लगाया। इसी के साथ यात्री से माफी भी मांगी है।

IRCTC ने जताया खेद

IRCTC ने गुरुवार को इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी फर्म के खिलाफ जुर्माना लगाया है और सख्त कार्रवाई की गई है। IRCTC ने कहा, ‘हम आपके यात्रा अनुभव के लिए खेद व्यक्त करते हैं। मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा देने वाले के खिलाफ उचित जुर्माना लगाया गया है। हमने मामले में निगरानी भी तेज कर दी है।’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी