श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

डी. पूरनदेश्वरी बनेगीं लोकसभा अध्यक्ष? जानें क्या है चंद्रबाबू नायडू से कनेक्शन

डी पूरनदेश्वरी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) की संस्थापक और दिग्गज नेता रहे एनटी रामाराव की बेटी हैं। पूरनदेश्वरी मौजूदा TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की साली भी हैं। डी पूरनदेश्वरी चर्चा में तब आईं, जब 1996 में जब एनटी रामाराव का तख्तापलट किया गया था...

Daggubati Purandeswari: मोदी सरकार 3.0 में आंध्र प्रदेश की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और तीन बार की सांसद डी. पूरनदेश्वरी को लोकसभा का अध्यक्ष पद मिल सकता है। मंत्रिमंडल के गठन के बाद लोकसभा अध्यक्ष का नाम NDA द्वारा तय किया जाएगा। बता दें कि, डी. पूरनदेश्वरी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार हैं। NDA सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह से पहले भी ये खबरें आईं थी कि लोकसभा स्पीकर पद की डिमांड TDP द्वारा की गई है। ऐसे में अब यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों पार्टियों ने मिलकर डी. पुरनदेश्वरी को स्पीकर पद सौंपने का फैसला किया है।

कौन हैं डी पूरनदेश्वरी?

डी पूरनदेश्वरी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) की संस्थापक और दिग्गज नेता रहे एनटी रामाराव की बेटी हैं। पूरनदेश्वरी मौजूदा TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की साली भी हैं। डी पूरनदेश्वरी चर्चा में तब आईं, जब 1996 में जब एनटी रामाराव का तख्तापलट किया गया था, तब उन्होंने TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का खूब समर्थन किया था।

2004 में लड़ा पहला चुनाव

पूरनदेश्वरी ने 2004 के 14वीं लोकसभा चुनाव में फिल्म निर्माता दग्गुबाती रामानायडू को भारी वोटों से हराया था। बापटला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहली बार वो संसद पहुंचीं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने राजमहेंद्रवरम सीट से करीब 2.40 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

थामा था कांग्रेस का हाथ

इसके बाद पार्टी में साइड लाइन होने के डर से पूरनदेश्वरी 2004 में कांग्रेस में शामिल हो गईं। वो 2009 में केंद्र की मनमोहन सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री के पद को भी संभाल चुकी हैं। फिर 2012 में उन्हें UPA सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद सौंपा गया।

2014 में BJP में हुईं शामिल

कांग्रेस में शामिल होने के बाद डी. पूरनदेश्वरी आंध्र प्रदेश को बांटकर दो राज्य बनाने के मसले पर पार्टी से नाराज थीं। इस मामले पर उन्होंने कहा था कि जिस तरह कांग्रेस ने तेलंगाना राज्य बनाने के लिए आंध्र प्रदेश का विभाजन किया है, उससे उन्हें बहुत दुख पहुंचा है। मेरे पास कांग्रेस छोड़ने के अलावा कोई चारा नहीं बचा हैं। फिर 7 मार्च 2014 को वह कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हो गईं। वर्तमान में वह आंध्र प्रदेश की बीजेपी अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़े- PMO के बाद ये मंत्रालय है सबसे ज्यादा पावरफुल, NIA भी इसके लिए करता है काम


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा