Dhanteras 2024 Gold Shopping: धनतेरस के पावन पर्व पर सोने-चांदी की खरीदारी करना एक परंपरा रही है। लेकिन इस साल सोने की कीमतों में आई भारी वृद्धि ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
सदर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक, शमी छपरा ने लोकल-18 से बातचीत में बताया कि सोने के आभूषणों की कीमतें आसमान छू रही हैं। पहले जहां एक 9 लाख रुपये का हार मिलता था, अब उसी हार की कीमत 18 लाख रुपये हो गई है।
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मेरठ सराफा बाजार में चांदी की कीमतें 97,250 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमतें भी 80,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई हैं।
सराफा व्यापारियों का मानना है कि धनतेरस के आसपास चांदी की कीमतें 100,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच सकती हैं, जबकि सोने की कीमतें एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब रह सकती हैं।
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। पहले जहां सोने के हार कुछ हजार रुपये में मिल जाते थे, वहीं अब एक हार की कीमत एक लाख रुपये से भी अधिक हो गई है।
यह भी पढ़ें- Dhanteras 2024: कब मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व? जानें सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
हर साल नवरात्रि के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इस साल भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। इसका मुख्य कारण है त्योहारों का सीजन।
- त्योहारों का सीजन: नवरात्रि के बाद दिवाली और अन्य त्योहार आते हैं। इन त्योहारों पर लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदना पसंद करते हैं। जिसके कारण मांग बढ़ती है और कीमतें बढ़ जाती हैं।
- धनतेरस का प्रभाव: धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। इस दिन अधिकतम लोग सोने-चांदी खरीदते हैं जिससे मांग में और इजाफा होता है।
- शादी-ब्याह का सीजन: नवरात्रि के बाद शादी-ब्याह का सीजन भी शुरू हो जाता है। शादियों में सोने-चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ जाती है।