श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी से इतनी महिलाएं पहुंचेंगी संसद, देखें लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Result: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे साफ हो गए हैं। चुनाव आयोग ने 4 जून को 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यूपी में सात महिला उम्मीदवारों ने इस चुनाव में जीत का परचम लहराया है, जिनमें सबसे अधिक 5 महिला समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हैं, जबकि 1 महिला प्रत्याशी भाजपा की और एक अपना दल की हैं।
Lok Sabha Election 2024 Result | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 Result: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे साफ हो गए हैं। चुनाव आयोग ने 4 जून को 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए हैं। चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 240 सीटें और कांग्रेस को 99 सीटें हासिल हुई है। हालांकि, चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने 400 पार का दावा किया था, लेकिन नतीजे सामने आने के बाद भाजपा 240 सीट पर ही सिमटकर रह गई।

इसी बीच, देश की सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा का दांव नहीं चल पाया। यूपी में भाजपा को केवल 33 सीटें प्राप्त हुईं, जबकि समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें हासिल की हैं। इसी के साथ सपा यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं, यूपी में सात महिला उम्मीदवारों ने इस चुनाव में जीत का परचम लहराया है, जिनमें सबसे अधिक 5 महिला समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हैं, जबकि 1 महिला प्रत्याशी भाजपा की और एक अपना दल की हैं। आइए जानते हैं कि यूपी की इन सभी महिला उम्मीदवारों के बारे में जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत का परचम लहराया है।

हेमा मालिनी

भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने यूपी की मथुरा लोकसभा सीट पर जीत का परचम लहराया है। उन्होंने कांग्रेस के मुकेश धनगर को 293407 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। हेमा मालिनी को यहां से 510064 वोट मिले हैं। बता दें, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हेमा मालिनी को यूपी की मथुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। हेमा ने अपनी लोकप्रियता और मथुरावासियों से जुड़ाव का बखूबी इस्तेमाल किया और मथुरा सीट भाजपा की झोली में डाल दी। 2014 के चुनावों में हेमा मालिनी ने 5,74,633 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने जयंत चौधरी को 330743 वोटों से हराया था। वहीं, एक बार फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से 6,71,293 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी।

डिंपल यादव

यूपी की चर्चित लोकसभा सीटों में एक मैनपुरी सीट भी है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा था। वहीं, डिंपल यादव पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार जयवीर सिंह को 221639 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। इस सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी बहू डिंपल यादव ने कुर्सी संभाली हैं। साल 2022 के उपचुनाव में उन्होंने 6,18,120 वोट हासिल करके जीत का परचम लहराया। इस बार 2024 के चुनाव में डिंपल यादव को 598526 वोट हासिल हुए हैं।

इकरा चौधरी

यूपी की कैराना सीट पर सपा उम्मीदवार इकरा चौधरी ने जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने 528013 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा ने यहां से प्रदीप कुमार को मैदान में उतारा था, जिन्हें सपा उम्मीदवार ने 48.9% वोट से पछाड़ दिया।

रुचि वीरा

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा ने मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 637363 वोट हासिल करके जीत का परचम लहराया है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश कुमार सिंह को 105762 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा।

कृष्णा देवी पटेल

यूपी की बांदा लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के आरके सिंह पटेल को 71210 वोटों से हराया है।

Read More: यूपी में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की हुई जीत: अखिलेश यादव

प्रिया सरोज़

मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी ने प्रिया सरोज़ को मैदान में उतारा है। मछली शहर सीट पर 451292 वोटों से जीत दर्ज करने वाली प्रिया सरोज सबसे कम उम्र की सांसद बनी है। भाजपा ने यहां से भोलानाथ को मैदान में उतारा था।

अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री और अपना दल की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने 471631 यूपी की मिर्जापुर सीट पर जीत दर्ज की है। अनुप्रिया ने सपा प्रत्‍याशी रमेश चंद बिंद को 37810 मतों से हरा दिया। बता दें, अपना दल की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल पिछले दो बार से मिर्जापुर से जीतती आई हैं। मिर्जापुर से जीत हासिल करने के बाद अनुप्रिया पटेल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “धन्यवाद मिर्ज़ापुर!!!! मुझे तीसरी बार क्षेत्र की सेवा का अवसर प्रदान करने हेतु मिर्ज़ापुर की देवतुल्य जनता का बहुत-बहुत आभार! आज आप सबके आशीर्वाद से प्राप्त निर्वाचन प्रमाण पत्र ने ये बता दिया कि “मिर्ज़ापुर की बेटी”…मिर्ज़ापुर के दिल में बसती है।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा