श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मनु भाकर ने रचा इतिहास, देश को दिलाया दूसरा पदक; PM मोदी ने दी बधाई

Manu Bhaker Sarabjot Singh: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को एक और पदक मिल गया है। मनु भाकर ने अब सरबजोत सिंह के साथ मिलकर देश को दूसरा पदक दिलाया है।
Manu Bhaker Sarabjot Singh | Paris Olympics 2024 | Shresth uttar Pradesh |

Manu Bhaker Sarabjot Singh: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत को एक और पदक मिल गया है। मनु भाकर ने अब सरबजोत सिंह के साथ मिलकर देश को दूसरा पदक दिलाया है। दोनों ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने ओह ये जिन और ली वोनहो को 16-10 से हराया।

मनु भाकर के नाम अब इस ओलंपिक में दो पदक हो गए हैं। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। मनु के अलावा, अब तक सुशील कुमार और पीवी सिंधू ने ही ओलंपिक में दो-दो पदक जीते हैं, लेकिन ये पदक अलग-अलग ओलंपिक में आए थे। इस तरह मनु ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हैं।

‘आपने देश का नाम रोशन किया…’, मनु भाकर से बोले पीएम मोदी

इससे पहले, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। वह मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज हैं। मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे।

पीएम मोदी ने Manu Bhaker और Sarabjot Singh को दी बधाई

पीएम मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई है। उन्होंने कहा कि हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं! मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

भारत के लिए मेडल जीतने वाले निशानेबाज

  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रजत पदक, एथेंस ओलंपिक 2024
  • अभिनव बिंद्रा, गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008
  • गगन नारंग, कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • विजय कुमार, रजत पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • मनु भाकर, कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक, 2024


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न