श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी हॉकी टीम को बधाई


PM Narendra Modi Congratulate Hockey Team: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि स्पेन का एकमात्र गोल कप्तान मार्क मिरालेस ने पेनल्टी स्ट्रोक से किया। इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा मेडल है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। खिलाड़ियों को बधाई। यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, “पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। यह पांच दशक से भी अधिक समय के बाद हुआ है, जब भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम सबसे अधिक प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और जुझारूपन हमारे युवाओं को प्रेरित करेगा। भारतीय हॉकी टीम, बहुत बढ़िया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “भारतीय खेलों के लिए एक शानदार दिन। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। स्पेन के खिलाफ यह उल्लेखनीय जीत हमारे खेल इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण है, जो टीम के लचीलेपन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। आपने एक बार फिर देश को गौरव दिलाया है, जिससे हर भारतीय का दिल गर्व से भर गया है। शाबाश, चैंपियन।”

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, “हमारी खेल नीति के अनुसार हम पंजाब के प्रत्येक कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये देंगे..चक दे ​​इंडिया।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी