श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

NEET PG 2024 Result: NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट, ऐसे करें चेक

NEET PG 2024 Result NBEMS released NEET PG result

NEET PG Result 2024: NEET PG 2024 का रिजल्ट जारी हो चुका है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2024 रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। जो छात्र NEET PG परीक्षा में शामिल हुए थे,, वे सभी NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपनी-अपनी रैंक चैक कर सकते हैं। साथ ही उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कटऑफ परसेंटाइल अलग-अलग जाति के हिसाब से दिया गया है। सामान्य और EWS श्रेणी के लिए कटऑफ परसेंटाइल 50, जबकि SC/ST/OBC और (SC/ST/OBC के PWD) के लिए परसेंटाइल 40 है। यूआर पीडब्ल्यूडी के लिए यह कटऑफ परसेंटाइल 45 है।

NEET PG 2024 Result ऐसे करें डाउनलोड?

1.सबसे पहले तो NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2.फिर NEET PG रिजल्ट नोटिस और नोटिस में रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
3.उसके बाद एक नई फाइल खुलेगी।
4.उसमें अपना रोल नंबर खोजें और रैंक के साथ योग्यता प्रतिशत की जांच करें।
5.भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ फाइल को सहेज कर रख लें।

ये भी पढ़ें- अब ‘गब्बर’ की नहीं सुनाई देगी दहाड़, Shikhar Dhawan का क्रिकेट से संन्यास

बता दें कि 2024-25 प्रवेश सत्र के सभी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए देश के 185 शहरों में 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में NEET-PG 2024 का आयोजन किया गया था, जिसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 2 लाख से भी अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, NEET PG 2024 के स्कोरकार्ड 30 अगस्त 2024 को या उसके बाद जारी किया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न