श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

प्रीति सूदन बनीं UPSC की नई चेयरपर्सन, संभाल चुकी हैं कई महत्वपूर्ण पद

New Chairperson Of UPSC Preeti Sudan: प्रीति सूदन यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की नई अध्यक्ष बनी हैं। वो आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। प्रीति इससे पहले UPSC की मेंबर रह चुकी हैं।
New Chairperson Of UPSC Preeti Sudan | Preeti Sudan | UPSC | Shresth uttar Pradesh |

New Chairperson Of UPSC Preeti Sudan: प्रीति सूदन यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की नई अध्यक्ष बनी हैं। वो आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। प्रीति इससे पहले UPSC की मेंबर रह चुकी हैं। बता दें कि प्रीति सूदन जुलाई 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुईं थी।

संभाल चुकीं हैं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव का पद (New Chairperson Of UPSC Preeti Sudan)

प्रीति सूदन को सरकारी प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 37 सालों का अनुभव हैं। वो केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद को भी संभाल चुकी हैं। कोविड-19 महामारी से निपटने में भी प्रीति ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले उन्होंने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास तथा रक्षा मंत्रालयों में भी महत्वपूर्ण पदों को संभाला है।

कौन हैं Preeti Sudan? (New Chairperson Of UPSC Preeti Sudan)

प्रीति सूदन आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से की है, जहां अन्होंने अर्थशास्त्र में एम.फिल. और सामाजिक नीति एवं नियोजन में एम.एससी. की डिग्री प्राप्त की। प्रीति ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और आयुष्मान भारत जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इन्हीं के प्रयासों से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का गठन और ई-सिगरेट पर बैन जैसे महत्वपूर्ण कानून बने।

नोएडा में दर्दनाक हादसा, झुग्गी में आग लगने से तीन बच्चों की मौत; पिता की हालात गंभीर

प्रीति ने वर्ल्ड बैंक के साथ सलाहकार के रूप में भी काम किया है। साथ ही वो तम्बाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन के COP-8 की अध्यक्ष और मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य के लिए साझेदारी की उपाध्यक्ष के पदों को भी संभाल चुकी हैं। वह ग्लोबल डिजिटल हेल्थ पार्टनरशिप की अध्यक्ष और महामारी की तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए WHO के स्वतंत्र पैनल की सदस्य भी थीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न