श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UP Weather Forecast: प्रयागराज रहा सबसे ज्यादा गर्म, आज कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather Forecast Today: यूपी का प्रयागराज जिला 11 जून को देशभर में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया। आइए, जानते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा...
up weather forecast today heatwave alert in uttar pradesh

UP Weather Forecast Today IMD Heat Wave Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, कल यानी 11 जून को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला देशभर में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके अलावा, डाल्टनगंज, अमृतसर, रोहतक और गंगानगर में तापमान 45 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया।

प्रयागराज में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा

IMD के मुताबिक, 11 जून को प्रयागराज में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 45.7 डिग्री, डाल्टनगंज (झारखंड) में 45.4 डिग्री, अमृतसर (पंजाब) में 45.1 डिग्री, रोहतक (हरियाणा) में 45.1 डिग्री, गंगानगर राजस्थान में 45.1 डिग्री, देहरी (बिहार) और रिज (दिल्ली) में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा, सीधी (मध्य प्रदेश) में 44 डिग्री, रीवा (मध्य प्रदेश) में 44.6 डिग्री, आया नगर (दिल्ली) में 44.8 डिग्री, पटियाला (पंजाब) में 44.5 डिग्री, बीकानेर (राजस्थान) में 44.8 डिग्री, गया (बिहार) में 44.5 डिग्री, जमशेदपुर झारखंड में 44.4 डिग्री, पुरुलिया (गांगेय पश्चिम बंगाल) में 44.3 डिग्री, कलाइकुंडा (गांगेय पश्चिम बंगाल) में 43.5 डिग्री और हिसार (हरियाणा) में 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

UP में आज कैसा रहेगा मौसम (UP Weather Forecast Today)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे उत्तर प्रदेश (UP) में मौसम शुष्क रहने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर उष्ण लहर (लू) से तीव्र उष्ण लहर जारी रहने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में हीटवेव यानी लू चलने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग और कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, चम्पावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और टिहरी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की संभावना है। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Forecast Today

IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक दिल्ली में हीटवेव की स्थिति रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

यूपी-बिहार के इन जिलों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जानें रूट

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिन तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। इसके अलावा, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के रेट में उछाल, जानें हर शहर का भाव


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?