हरियाणा के रोहतक पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत देश 2027 तक महाशक्ति बन जाएगा। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि यह क्षमता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही है कि हमारा देश सीमा पार दुश्मनों को घुसकर मारता है। रक्षामंत्री बीजेपी की विजय संकल्प रैली में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ही रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट डॉ. अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया। रैली में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी
रोहतक लोकसभी सीट से कैंडिडेट डॉ. अरविंद शर्मा के नामांकन में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी खुद ही ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ तमाम नेता कार्यकर्ता भी ट्रैक्टर पर सवार दिखे।
#WATCH | Haryana CM Nayab Singh Saini drives a tractor to reach for the filing of nomination by BJP candidate Arvind Sharma from Rohtak. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/4xTlyToduO
— ANI (@ANI) May 3, 2024
भारत को कान खोलकर सुनती है दुनिया
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी सरकारों पर भी कड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले भारत की बात को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती थी, लेकिन अब कान खोलकर सुनती है। राजनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2027 तक भारत देश महाशक्ति बन जाएगा। यह मोदी के नेतृत्व की ही क्षमता है कि भारत सीमा पार भी दुश्मनों को मार सकता है। उन्होंने इसको लेकर वर्मा व बालाकोट का उदाहरण भी दिया।
अटल जी की तारीफ में बोले राजनाथ
रक्षामंत्री ने विजय संकल्प रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में ही भारत दुनिया की 11वीं आर्थिक शक्ति बना था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी इसे आगे नहीं बढ़ा पाई, लेकिन मोदी सरकार के 10 साल के शासनकाल में भारत अब पांचवीं आर्थिक महाशक्ति है।