श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Ratan Tata Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली स्थित शवदाह गृह लाया गया और मुंबई पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...
Ratan Tata Last Rites guard-of-honour-at-worli-crematorium

Ratan Tata Last Rites: उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली स्थित शवदाह गृह लाया गया और मुंबई पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस दौरान मध्य मुंबई स्थित शवदाह गृह में उपस्थित थे।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रतन टाटा जी के दुखद निधन पर शोक जताने वाले लाखों भारतीयों में शामिल हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र भी अर्पित किया। टाटा को हमेशा देशभक्ति और एकता के प्रकाशपुंज के रूप में याद किया जाएगा। रतन टाटा जी की विरासत आने वाले लंबे समय तक देश के औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी।’’

यह भी पढ़ें- रतन टाटा को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

टाटा के पार्थिव शरीर (Ratan Tata Last Rites) को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में जनता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 3.55 बजे तक रखा गया, जहां विभिन्न वर्गों के हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय रतन टाटा को दिया जाता है। उनका बुधवार रात शहर के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें- रतन टाटा के बाद कौन संभालेगा Tata Group की जिम्मेदारी? ये नाम हैं रेस में सबसे आगे


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Rafael Nadal Announces Retirement
Rafael Nadal: टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने किया संन्यास का एलान, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच
Ratan Tata Last Rites guard-of-honour-at-worli-crematorium
Ratan Tata Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
IIT Kanpur student committed suicide by hanging body found
IIT कानपुर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
Court gives big blow to Hindu side in Gyanvapi dispute Namaz will continue
ज्ञानवापी परिसर के सर्वे की याचिका पर हिंदू पक्ष ने दाखिल किया जवाब, 16 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Agra AQI Poison is dissolving in the climate before Diwali tiny particles of dust are in the air
Agra AQI: आगरा की आबोहवा में घुल रहा जहर, दिवाली से पहले धूल के सूक्ष्म कण हवा...
Ratan Tata Death
रतन टाटा को 'भारत रत्न' देने की मांग, महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी