श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रतन टाटा के बाद कौन संभालेगा Tata Group की जिम्मेदारी? ये नाम हैं रेस में सबसे आगे

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो चुका हैं। उनके निधन के बाद अब लोगों के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा हैं कि उनके बाद अब कौन टाटा समूह की जिम्मेदारी संभालेगा? कारोबार जगत और समाजसेवा दोनों क्षेत्रों में रतन टाटा एक मिसाल रहे हैं।
Ratan Tata Successor | Ratan Tata | Shresth uttar Pradesh |

Ratan Tata Successor: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो चुका हैं। उनके निधन के बाद अब लोगों के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा हैं कि उनके बाद अब कौन टाटा समूह की जिम्मेदारी संभालेगा? कारोबार जगत और समाजसेवा दोनों क्षेत्रों में रतन टाटा एक मिसाल रहे हैं।

रतन टाटा की अपनी कोई संतान नहीं है, जिस कारण उनका उत्तराधिकारी कौन होगा ये क्लियर नहीं है। लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि आखिर कौन 33.7 ट्रिलियन रुपये के टाटा के साम्राज्य की कमान अपने हाथों में लेगा?

नोएल टाटा की दावेदारी सबसे मजबूत? (Ratan Tata Successor)

रतन टाटा के संभावित उत्तराधिकारी में नोएल टाटा का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा को टाटा की विरासत हासिल करने के लिए उनका नाम सबसे पहले सामने आ रहा है। हालांकि, उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके तीनों बच्चों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।  

नोएल टाटा के तीन बच्चे माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। साथ ही रतन टाटा के एक भाई भी हैं, जिनका नाम जिमी टाटा है। वह टाटा समूह की गतिविधियों से दूर रहते हैं।

नोएल के तीनों बच्चे संभाल रहे यह जिम्मेदारी (Ratan Tata Successor)

बेयज बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक से पढ़ीं माया (34) टाटा समूह के भीतर महत्वपूर्ण पद को संभाल रही हैं। माया ने टाटा डिजिटल और टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उनका टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में भी एक महत्वपूर्ण योगदान था।

Read More: उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

लीह टाटा

लीह टाटा (39) तीनों भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उन्होंने काफी योगदान दिया है। वह फिलहाल Indian Hotel Company के ऑपरेशन देख रही हैं। स्पेन के IE Business School से पढ़ीं लीह ने ताज होटल्स रिजॉर्ट्स और पैलेसेज को एक्सपेंड करने में अहम भूमिका निभाई है (Ratan Tata Successor)।

नेविल टाटा

Toyota Kirloskar Group की मानसी किर्लोस्कर से शादी करने वाले नेविल टाटा (32) फैमिली बिजनेस में काफी रुचि रखते हैं । वह Star Bazaar के मुखिया हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ratan Tata Successor | Ratan Tata | Shresth uttar Pradesh |
रतन टाटा के बाद कौन संभालेगा Tata Group की जिम्मेदारी? ये नाम हैं रेस में सबसे आगे
Ratan Tata | Ratan Tata passes away | Shresth uttar Pradesh |
उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Haryana Election Results 2024 jjp-became-kingmaker-in-2019-assembly-elections-but-lost-in-this-election
पिछली बार 10 सीट जीत 'किंगमेकर' बने थे दुष्यंत चौटाला, इस बार हुआ ऐसा हाल
Jammu Kashmir Election Results 2024 Ravinder Raina Resign Loses Nowshera Seat read
J&K में बीजेपी को तगड़ा झटका, अध्यक्ष रविंद्र रैना ने दिया इस्तीफा
Ballia Minor girl kidnapped and allegedly raped, accused arrested
बलिया: नाबालिग मुस्लिम लड़की को अगवा किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Court gives big blow to Hindu side in Gyanvapi dispute Namaz will continue
ज्ञानवापी मामले में 10 अक्टूबर होगी अगली सुनवाई, हिन्दू पक्ष देगा अपनी दलील