श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Taiwan Earthquake: 25 साल में सबसे तगड़ा भूकंप, हिला ताइवान

Taiwan Earthquake | Strong Earthquake | shreshth uttar pradesh | uttar pradesh |

Taiwan Earthquake: बुधवार की सुबह ताइवान में भूकंप आया। यह भूकंप 7.5 की तीव्रता का था जिसकी वजह से ताइवान की कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार दक्षिणी पूर्वी खुजियां प्रांत के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताइवान के भू वैज्ञानिक केंद्र के निदेशक ने इस पूरे मामले पर एक बयान भी जारी किया। निदेशक वू चिएन फू के अनुसार, 25 सालों में यह सबसे मजबूत भूकंप है सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 2400 लोगों की मौत हुई थी।

इस भूकंप के बाद ताइवान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां पर एक इमारत को झुके हुए देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह रही कि यह इमारत गिरी नहीं। ‌

इससे पहले 1 जनवरी 2024 को 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद यहां सुनामी आ गई थी। वाजिमा शहर में करीब 4 फीट ऊंची लहरें उठी थी। हालांकि शाम होते-होते सरकार ने सुनामी की हाईएस्ट वार्निंग वापस ले ली थी।

भूकंप क्यों आता है ?

जानकारों के अनुसार, हमारी धरती सात बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट से मिलकर बनी है। पृथ्वी की सतह के अंदर यह प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। जब पृथ्वी की सतह के अंदर यह प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं तो टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर यह प्लेट टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा भर की ओर निकालने का रास्ता खोजती है और इसी डिस्टेंस के बाद भूकंप आता है।

एक आंकड़े के मुताबिक हर साल दुनिया भर में 20 हजार से ज्यादा भूकंप के झटके रिकॉर्ड किए जाते हैं। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनमें ज्यादा नुकसान होता है। भूकंप कुछ सेकंड या कुछ मिनट तक ही रहते हैं। अभी तक इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप साल 2004 में हिंद महासागर में आया था यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था 10 मिनट तक पूरी धरती हिलती रही थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला