श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ये है दुनिया की सबसे महंगी शादी, इतने पैसे हुए थे खर्च; जानकर हो जाएंगे हैरान

Most Expensive Wedding In World: देश के सबसे अमीर व्यक्ति कहे जाने वाले मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से आज यानी 12 जुलाई को होने जा रही है। प्री-वेडिंग से लेकर संगीत तक, इस शादी के रस्मों और उन पर खर्च हुए पैसों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
Most Expensive Wedding In World | expensive wedding | Shresth uttar pradesh |

Most Expensive Wedding In World: देश के सबसे अमीर व्यक्ति कहे जाने वाले मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से आज यानी 12 जुलाई को होने जा रही है। प्री-वेडिंग से लेकर संगीत तक, इस शादी के रस्मों और उन पर खर्च हुए पैसों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया के हर दूसरे वीडियो में आपको यह जरूर देखने को मिलेगा कि मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। यह दुनिया में होने वाली सबसे महंगी शादी हैं, लेकिन यह सच नहीं है।

अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि दुनिया की सबसे महंगी शादी कौन सी है? इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे कि आखिर दुनिया की सबसे महंगी शादी किसने की थी और उसमें कितने पैसे खर्च हुए थे…

दुनिया में कई शादियों को लेकर ये दावा किया जाता है कि वो सबसे महंगी शादी है। प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी को दुनिया की सबसे महंगी शादी बताया गया है। रिपोर्टस की मानें तो इस शादी में 110 मिलियन डॉलर रुपये खर्च हुए थे। वहीं, रूस के Said Gutseriev और Khadija Uzhakhovs की शादी को भी दुनिया की सबसे महंगी शादी का टैग दिया गया है। कुछ लोगों का मानना है कि सबसे महंगी शादी अंबानी परिवार में हुई है, लेकिन यह सच नहीं है। आधिकारिक अनाउंसमेंट और शादी में हुए कुल खर्च की ऑफिशियल जानकारी ना होने के कारण यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि आखिर दुनिया की सबसे महंगी शादी कौन सी है।

विकास को सांप ने सातवीं बार डसा, सपने में कहा था- नौवीं बार तू नहीं बचेगा

Most Expensive Wedding In World: ये है दुनिया की सबसे महंगी शादी

अगर हम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की मदद से इस सवाल का जवाब ढूंढ़ें तो इसका जवाब मिल सकता है। दरअसल, गिनीज बुक के हिसाब से भी दुनिया की सबसे महंगी शादी एक भारतीय द्वारा ही की गई है। दुनिया की सबसे महंगी शादी का रिकॉर्ड स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी वनिषा मित्तल की शादी के नाम पर दर्ज हैं। वनिषा मित्तल ने साल 2004 में इनवेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया से शादी की थी और इसी शादी को दुनिया की सबसे महंगी शादी माना गया है। बता दें कि ये शादी भारत में नहीं, बल्कि फ्रांस में हुई थी।

इतने पैसे हुए थे खर्च

गिनीज बुक के अनुासर, लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी की शादी की रस्में 6 दिनों तक चली थीं। इस शादी की खास बात ये थी कि शादी में इंगेजमेंट सेरेमनी का प्रोग्राम पैलेस ऑफ Versailles में हुआ था और कहा जाता है कि इस पैलेस में आज तक सिर्फ ये ही एक प्राइवेट इवेंट हुआ है। इस शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारों ने परफॉर्म किया था। इस शादी में लगभग 55 मिलियन डॉलर खर्च हुए थे और अगर इसे आज के रेट के हिसाब से इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो यह करीब 450 करोड़ रुपये है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी