श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Budget 2024: क्या सस्ता और क्या महंगा, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पडे़गा असर?

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। मोदी सरकार के कार्यकाल का ये तीसरा बजट है। इस बार के आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। आज हम आपको बताएंगे की बजट से आम आदमी की जेब पर कितना असर होगा।
Budget 2024 | union budget 2024 | Nirmala Sitharaman | PM Modi | Shresth Uttar Pradesh |

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। मोदी सरकार के कार्यकाल का ये तीसरा बजट है। इस बार के आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। आज हम आपको बताएंगे की बजट से आम आदमी की जेब पर कितना असर होगा।

Budget 2024: सस्ता हुआ कैंसर का इलाज

23 जुलाई को वित्त मंत्री ने आम बजट पेश किया, जिसमें कैंसर के मरीजों के इलाज में बड़ी राहत मिली है। जी हां, मेडिकल में कैंसर से जुड़ी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इससे कैंसर का इलाज सस्ता होगा।

Budget 2024: सोना-चांदी हुआ सस्ता

निर्मला सीतारमण ने आम जनता को एक बड़ी सौगात दी है। सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी कर दी है। इससे सोने और चांदी से बनने वाले आभूषण सस्ते हो जाएंगे। गहनों के शौकीनों के लिए ये काफी राहत भरी खबर है, क्योंकि सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

इस बार के आम बजट में वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन और सोलर सेट्स पर भी टैक्स कम किया है। चमड़े से बनी वस्तुओं के साथ झींगा मछली के दाम में भी कमी आएगी।

Budget 2024 देश की 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को करेगा पूरा: योगी

Budget 2024: महंगी हुई ये चीजें

  • वित्त मंत्री ने कुछ टेलिकॉम इक्विपमेंट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है। पहले इन प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी थी, लेकिन अब 15 फीसदी लगेगी।
  • सरकार ने प्लास्टिक प्रोडक्ट्स पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई है। इसका मतलब है कि प्लास्टिक से बनी चीजों के दाम भी बजट के बाद बढ़ सकते हैं।
  • सोलर सेल या फिर सोलर मॉड्यूल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सोलर ग्लास पर भी टैक्स बढ़ा है। इसका मतलब है कि सोलर सिस्टम लगवाना अब थोड़ा महंगा हो सकता है।

ये भी देखें


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी