श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, इस गंभीर बीमारी से थीं पीड़ित


Jyotiraditya Scindia Mother Passes Away: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया। वो बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं और दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर थीं। पिछले तीन महीने से दिल्ली AIIMS में माधवी राजे सिंधिया का इलाज चल रहा था। वो निमोनिया और सेप्सिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं।

माधवी सिंधिया को प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

सिंधिया के मां के निधन पर देश के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी की धर्मपत्नी एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी श्रीमती माधवीराजे सिंधिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वह विनम्र और साहसी महिला थीं, उनको हम हमेशा आदर से याद करेंगे।” प्रियंका ने आगे लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

शोकाकुल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सिंधिया के मां के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,”केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की माताजी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।” विनम्र श्रद्धांजलि!…

दिल्ली से ग्वालियर लाया गया माधवी राजे का पार्थिव शरीर

बता दें कि दिल्ली से माधवी राजे का पार्थिव शरीर मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया गया है, जहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा