श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली-यूपी में पड़ेगी भीषण गर्मी, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं, कुछ राज्यों में भारी बारिश होगी।
weather forecast today 14 may 2024

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में 16 मई से गर्मी का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं, 17 मई तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, पूर्वी और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है। आइए, जानते हैं आज का मौसम अपडेट…

राजस्थान का कोटा सबसे ज्यादा गर्म

राजस्थान के कोटा में 13 मई को सबसे ज्यादा 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के झांसी में 42.8 डिग्री, गुजरात के डीसा में 42.8 डिग्री, हरियाणा के भिवानी में 42.3 डिग्री और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Update)

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। यहां कल दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। वहीं, नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

यूपी मौसम अपडेट (UP Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी लखनऊ में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। वहीं, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather Update)

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी देहरादून में कहीं-कहीं तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आज मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है।

इन राज्यों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम राजस्थान में 15 से 17 मई के दौरान, यूपी, पंजाब, पूर्वी और दक्षिण राजस्थान में 16 और 17 मई, जबकि उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में 17 मई को लू चलने की संभावना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी