श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से परेशान लोग, उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में गर्मी का सितम जारी है। आगरा में तापमान करीब 48 डिग्री सेल्सियस (47.7 डिग्री सेल्सियस) डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू से तीव्र लू चलने की संभावना है।

Weather Update Today Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। तेज धूप और लू चलने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी। वहीं, विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए, जानते हैं आज का मौसम अपडेट…

यूपी में 48 डिग्री पहुंचा पारा

यूपी में गर्मी का सितम जारी है। आगरा में तापमान करीब 48 डिग्री सेल्सियस (47.7 डिग्री सेल्सियस) डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू से तीव्र लू चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। प्रयागराज, झांसी और मेरठ में लू चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में हीटवेव से लेकर सीवेयर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय और आंतरिक दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में 21 से 24 मई के दौरान भारी वर्षा होगी। विभाग के मुताबिक, आज से 24 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न