श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ग्लोबल मार्केट में मची खलबली, एक झटके में Elon Musk को हुआ अरबों का नुकसान

Elon Musk: भारतीय शेयर मार्केट में पिछले दो दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी कुछ ऐसे ही ग्लोबल संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान अमेरिकी बाजार की हालत भी खराब है।
Elon Musk | electric car company Tesla | Shresth uttar Pradesh |

Elon Musk: भारतीय शेयर मार्केट में पिछले दो दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी कुछ ऐसे ही ग्लोबल संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान अमेरिकी बाजार की हालत भी खराब है। S&P से लेकर Gift Nifty तक सबका बुरा हाल है और ये लाल निशान पर बने हुए हैं। शेयर मार्केट के इस गिरावट का सबसे बुरा असर दुनिया के टॉप अमीरों की संपत्ति पर पड़ा है और सबसे तगड़ा झटका एलन मस्क को लगा है।

ग्लोबल मार्केट में मचा कोहराम

ग्लोबल मार्केट में शेयरों के गिरने से खलबली मची है। Gift Nifty 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 24,160 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। S&P और Nasdaq इंडेक्स ने साल 2022 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखी। गुरुवार को भारी बिकवाली के चलते S&P 500 में 2.31 फीसदी, तो नैस्डैक में 3.64 फीसदी की गिरावट हुई। Dow Jones की करें तो ये 1.25 फीसदी तक टूट गया है।

शेयर मार्केट में क्यों आई गिरावट? (Elon Musk)

दरअसल, माना जा रहा है कि दुनिया की कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट ही अमेरिकी बाजार में मचे इस कोहराम के पीछे का कारण है। इनमें सबसे पहला नाम एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का है। टेस्ला के शेयर में जोरदार 12.3 फीसदी की गिरावट आई और ये 215.99 डॉलर प्रति शेयर के लेवल पर आ गया।

यूपी में अवैध रूप से रह रहे 10 लाख बांग्लादेशी नागरिक, कब होगी कार्रवाई ?

Elon Musk की नेटवर्थ पर भी दिखा असर

Tesla के शेयर में आई गिरावट का असर एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ पर भी देखने को मिल रहा है। इस गिरावट के कारण उनकी संपत्ति एक झटके में 21.7 अरब डॉलर (करीब 1.81 लाख करोड़ रुपये) कम हो गई। हालांकि, इस नेटवर्थ में आई कमी के बाद भी एलन मस्क अभी भी दुनिया के नंबर-1 अमीर इंसान हैं। बता दें कि इस गिरावट के बाद उनकी कुल नेटवर्थ 241 अरब डॉलर है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी