श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Nepal Bus Accident: नेपाल में हादसे का शिकार हुई बस, 14 भारतीयों की मौत

नेपाल के तनहुन जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तनहुन जिले के अबुखैरेनी क्षेत्र में एक बस मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। नेपाल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
Nepal Bus Accident | ​​Nepal Tanahun district | Shresth uttar Pradesh |

Nepal Bus Accident: नेपाल के तनहुन जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तनहुन जिले के अबुखैरेनी क्षेत्र में एक बस मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। नेपाल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।

जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राय ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और अब नदी के किनारे पर पड़ी है।

दीपकुमार राय ने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों में 14 शव बरामद किए गए हैं और 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है। बस पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू की ओर जा रही थी।  

इस बस में 40 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भेजा गया है। बस नदी में कैसे गिरी, इसका अभी तक पता नहीं चला है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और राहत कार्य को प्राथमिकता दी है।

Read More: UP Police Exam: पेपर लीक की अफवाह पर बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज

इस हादसे (Nepal Bus Accident) के कारण आस-पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन और बचाव दल इस हादसे की सभी परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रहे हैं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न