श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अंतरिक्ष में फंसी Sunita Williams की जा सकती है जान, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। उन्हें दो महीने पहले ही अंतरिक्ष से वापस आना था, लेकिन अभी तक वो वहीं फंसी हैं।
Sunita Williams | American space expert | Shresth uttar Pradesh |

Sunita Williams: भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। उन्हें दो महीने पहले ही अंतरिक्ष से वापस आना था, लेकिन अभी तक वो वहीं फंसी हैं।

बताया जा रहा है कि सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी होने के कारण दोनों वहीं फंस गए है। बता दें कि अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर 5 जून को सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को लेकर अंतरिक्ष में गया था।

स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण दोनों धरती पर वापस नहीं लौट पा रहे हैं। वहीं, स्टारलाइनर में हुई खराबी को ठीक करने के लिए अंतरिक्ष और जमीन पर मौजूद इंजीनियर जी-जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं, ताकि सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को वापस लाया जा सके।  

केवल 8 दिन की थी यात्रा

बता दें कि सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बैरी विल्मोर की यह अंतरिक्ष यात्रा केवल 8 दिन की थी, लेकिन स्टारलाइनर में खराबी के कारण दोनों अभी तक वापस नहीं आ पाए हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। दोनों को धरती पर वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसी बीच अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बड़े खतरे की आशंका जताई जा रही है।

सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की जान को है खतरा

अमेरिका के पूर्व सैन्य अंतरिक्ष प्रणाली कमांडर रूडी रिडोल्फी ने बताया है कि अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की जान को खतरा है। दोनों की जान जा सकती है।

पृथ्वी से बोइंग स्टारलाइनर की लॉन्चिंग सफल रही है, लेकिन अंतरिक्ष में पहुंचने पर इसमें हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी का पता चला, जिसके बाद सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर वहीं अंतरिक्ष में फंस गए।

फिलहाल अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस बात पर विचार कर रही है कि क्या सुनीता विलियम्स की वापसी बोइंग स्टारलाइनर से की जाए या स्पेसएक्स का इस्तेमाल कर बचाव के मिशन की शुरुआत की जाए।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिडोल्फी का कहना है कि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए स्टारलाइनर के सर्विस मॉड्यूल को कैप्सूल को सही कोण पर रखना होगा। अगर इसमें जरा सी भी चूक होती है, परिणाम भयावह हो सकते हैं।

PM मोदी के पोलैंड दौरे का दूसरा दिन आज, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

रिडोल्फी ने दी चेतावनी

रिडोल्फी ने चेतावनी दी है कि अगर स्टारलाइनर कैप्सूल ठीक से लाइन अप नहीं होता है तो यह पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश के दौरान जल सकता है या अंतरिक्ष में वापस फेंका जा सकता है। रिडोल्फी ने वापसी को लेकर तीन बड़े संभावित खतरे बताए हैं।

पहला: अगर कैप्सूल गलत एंगल पर पुन: पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो यह वायुमंडल से वापस अंतरिक्ष में जा सकता है। इस दौरान स्टारलाइनर के पास केवल 96 घंटे का ऑक्सीजन और खराब थ्रस्टर्स होंगे।

दूसरा: खतरा है कि अंतरिक्ष यान दोषपूर्ण संरेखण की वजह से वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने में विफल होने पर अंतरिक्ष यात्री स्पेस में ही फंसे रह जाएंगे। इसका परिणाम अंतरिक्ष में वापस उछलने की तरह होगा।

तीसरा: अंतरिक्ष यान जल सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uppsc protest
बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद
IND vs SA 3rd T20
IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक
South Africa vs India 3rd T20
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
Supreme Court Issues Guidelines To Bulldozer Justice | executive and judiciary | Shresth uttar Pradesh |
सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Indecency with elderly woman in Air India flight | Shresth uttar Pradesh |
Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
Fatehpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत; 10 घायल