श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

ये है दुनिया का आखिरी देश, गर्मियों में भी पड़ती है बर्फ

दुनिया का आखिरी देश नॉर्वे है। कहा जाता है कि पृथ्वी का अंत यहीं होता है। नॉर्वे उत्‍तरी ध्रुव के पास स्थित है। यह बेहद खूबसूरत देश है, लेकिन इस देश की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां रात ही नहीं होती और अगर होती भी है...

Norway: कहते हैं दुनिया बहुत बड़ी है। यहां हर तरीके के लोग, शहर और देश देखने को मिलते हैं। हमने अक्सर सबसे अमीर देश और सबसे शक्तिशाली देशों के बारे में तो सुना है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का आखिरी देश कौन सा है? चलिए आपको बताते हैं…

दुनिया का आखिरी देश नॉर्वे है। कहा जाता है कि पृथ्वी का अंत यहीं होता है। नॉर्वे उत्‍तरी ध्रुव के पास स्थित है। यह बेहद खूबसूरत देश है, लेकिन इस देश की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां रात ही नहीं होती और अगर होती भी है तो बहुत छोटी। नॉर्वे की हेवरफेस्‍ट सिटी में सिर्फ 40 मिनट के लिए ही सूरज डूबता है। इसलिए इसे कंट्री ऑफ मिडनाइट सन कहा जाता है।

गर्मियों में पड़ती है बर्फ

दुनिया के इस आखिरी देश में बहुत ठंड पड़ती है। जब गर्मियों में बाकी देशों का तापमान 45 से 50 के बीच होता है, तो नॉर्वे में बर्फ गिर रही होती है। गर्मियों के समय इस देश का तापमान जीरो डिग्री रहता है, तो वहीं सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 45 डिग्री से भी कम हो जाता है।

दिल्ली में 52.9 डिग्री तापमान! केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल…

गर्मियों में नहीं होती रात

उत्तरी ध्रुव के बेहद करीब होने के कारण नॅार्वे में रोजाना सुबह या रात नहीं होती। इस देश में छह महीने दिन तो छह महीने रात रहती है। सर्दियों में इस देश में सूरज नहीं निकलता और गर्मियों में कभी डूबता नहीं है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस देश में गर्मियों के समय कभी रात नहीं होती। लोग दूर-दूर से इस देश में घूमने आते हैं।

अकेले घूमने नहीं जा सकते नॅार्वे

नॅार्वे लाखों पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। पर इस देश में लोगों का अकेले घूमना मना है। दरअसल, ई-69 हाईवे धरती के सिरों को नॉर्वे से जोड़ती है। यह सड़क ऐसी जगह जाकर खत्‍म होती है, जहां से आगे जाने का रास्‍ता नजर नहीं आता। इस देश में आने के लिए आपको एक ग्रुप तैयार करना होगा। साथ ही इस देश में प्रवेश के लिए आपको परमिशन लेनी होगी। यहां लोगों को सड़कों पर अकेले जाने और अकेले गाड़ी ड्राइव करने की इजाजत नहीं है।

यहां देखिए T20 World Cup 2024 की सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट…


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी