श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

फर्रुखाबाद में बौद्ध स्थल संकिसा के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर

20 crore rupee approved for development of Buddhist site Sankisa in Farrukhabad

फर्रुखाबाद के काली नदी के तट पर स्थित पवित्र बौद्ध स्थल संकिसा के विकास के लिए पर्यटन विभाग ने कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाएं प्रारम्भ की। इन परियोजनाओं के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बौद्ध विहार में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसमें बाउंड्री वाल, वॉटर फैसिलिटी, यात्री शेड, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाधन, रेस्ट रूम और यात्री हाल आदि का निर्माण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 2.25 एकड़ क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से बौद्ध संग्रहालय का निर्माण भी कराया जाएगा। साथ ही, संग्रहालय के बगल वाली जमीन पर भी विकास कार्य कराए जाएंगे।

प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि भगवान बुद्ध देवलोक में अपनी माता को उपदेश देकर संकिसा की पवित्र भूमि पर अवतरित हुए थे, जो उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में काली नदी के तट पर स्थित है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग संकिसा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर्यटन स्थल को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए विभाग द्वारा अनेक परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ किया गया है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने पर संकिसा न केवल एक महत्वपूर्ण बौद्ध धार्मिक स्थल के रूप में उभरेगा, बल्कि एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। संकिसा को एक प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थल और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा