श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आपदा का अवसर दे रही बीजेपी…अखिलेश का भाजपा पर तंज

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बदायूं पहुंचे। यहां उन्होंने सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर बीजेपी जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आना चाहती है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अगर सत्ता में रही तो संविधान को खतरा है। ये संविधान बदलना चाहती हैं, जिन्होंने वैक्सीन लगवाई, वो लोग अब आगामी चरण में भाजपा के खिलाफ वोटिंग करेंगे, क्योंकि बीजेपी अब लोगों को आपदा का अवसर दे रही है। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर जो वसूली की है। आज वो आप सभी के सामने है।

वहीं, दूसरी ओर सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है संविधान को बचाने का। आज बीजेपी के कारण सिर्फ और सिर्फ एक ही पक्ष के काम हो रहे हैं। स्थिति ये है कि दूसरे पक्ष को पूरी तरह से नजर अंदाज किया जा रहा है। विपक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है। झूठे आरोपों में मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। दस साल के घटनाक्रमों का इस सरकार से जवाब लीजिए। एक भी वोट पीछे न रहने पाए। सात मई को मतदान से ऐसा कर दिखाएं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?