श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आगरा में आप बांटना लखनऊ में हम, BJP पर अखिलेश की पेठा पॉलिटिक्स

raja bhaiya workers with Akhilesh Yadav in pratapgarh lok sabha election 2024

लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराने के लिए सपा पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आगरा, एटा और हाथरस में जनसभाएं कीं और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि जब बीजेपी वालों की विदाई हो तो आप लोग आगरा के हर चौराहे पर पेठा बांटिएगा। हम लखनऊ में बटवाएंगे। जैसे इन लोगों ने यमुना को बर्बाद कर दिया। यमुना को सुखा दिया, वैसे भाजपा वालों को सुखा दो।

अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “इस मोहब्बत के शहर में भी देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नफरत फैला रहे थे। ये जो मेट्रो चल रही है ये भी समाजवादियों की देन है, जितनी योजनाएं समाजवादी सरकार ने चलाई थी उसे ही पूरा नहीं कर पाए यें।” भाजपा ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों, गरीबों सभी के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें धोखा दिया है। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों के खिलाफ झूठा प्रचार करती है। भाजपा ने देश के सारे भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। दूसरों पर झूठा आरोप लगाती है।

सपा मुखिया अखिलेश ने कहा भाजपा सरकार ने बैंक डुबो दिए। एयरपोर्ट और बंदरगाह बेच दिए। टेलीकॉम कंपनियां बेच दी। उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ किया। ऐसे में अब जनता को सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि अगर ये दोबार सत्ता में आई तो संविधान को खतरा पैदा हो जाएगा। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वालों की विदाई हो तो आप लोग आगरा के हर चौराहे पर पेठा बांटिएगा। हम लखनऊ में बटवाएंगे।

वहीं, केंद्र में सपा सरकार बनने पर अखिलेश ने कहा कि हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। गठबंधन की सरकार बनने पर पैकिट वाला आटा, पौष्टिक राशन व मोबाइल डाटा भी देंगे। देश में युवाओं को नौकरी मिलेगी। बहन और बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण देंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस