श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने डीएम से लिया जीत का प्रमाण पत्र

Akhilesh Yadav reached Kannauj and took the certificate of victory from DM.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से शानदार जीत हासिल की है। इसके बाद अखिलेश आज कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम सुभ्रान्त कुमार शुक्ला से जीत का प्रमाण पत्र लिया और फिर वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कन्नौज पहुंचने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और उनके जयकारे लगाए। कन्नौज दौरे के दौरान सैफई पहुंच कर सपा संस्थापक और पिता मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के दलों में सपा कांग्रेस एक बार फिर से दूसरी बार बड़ी पार्टी बनी है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने 62 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से 37 सीटों पर सपा को जीत हासिल हुई है, जोकि एक तरीके से समाजवादी पार्टी के लिए काफी बड़ी जीत मानी जा रही है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2008 में सपा गठबंधन को 38 सीटों पर जीत मिली थी। इस चुनाव में सपा ने 70 और रालोद ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सपा को 35 और रालोद को 3 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है।

बता दें, अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सुब्रत पाठक को एक लाख 70 हजार 922 वोटों से हराया है। अखिलेश यादव 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार चुने गए थे। उसके बाद वह 2004 और 2009 में हुए आम चुनावों में भी इसी सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे। 2012 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद हुए उपचुनाव में यादव की पत्नी डिम्पल यादव इस सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में डिम्पल एक बार फिर कन्नौज से सांसद चुनी गई थीं। हालांकि, 2019 में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गई थीं। इस बार चुनाव में अखिलेश यादव ने जीत दर्ज कर यह सीट एक बार फिर सपा की झोली में डाल ली है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा