श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

19 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर आएंगे अखिलेश यादव, करेंगे जनसभा

akhilesh yadav

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर आएंगे। इस दौरान वह सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान महेंद्र नागर का कहना है कि सबको हक और सम्मान मिलना चाहिए। जाति जनगणना हो और आरक्षण को सुचारू रूप से स्थापित करने की यह लड़ाई है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान आज से ठीक 2 दिन बाद किया जाएगा। ऐसे में वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में 19 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में आएंगे। यहां वह एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के पक्ष में वोट डालने की जनता से अपील भी करेंगे। सपा मुखिया के आगमन की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हैं।

इस संबंध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी देवटा का कहना है कि उम्मीदवार डॉ. महेंद्र नागर के समर्थन में 19 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे एमएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा का आयोजन होगा। सपा के प्रमुख अखिलेश यादव इस जनसभा को संबोधित करेंगे। कहा कि सत्ता में रहते हुए भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। पार्टी हमेशा झूठे वादे करके अपनी सरकार बनाती है, लेकिन फिर भूल जाती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा