श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आप के महानगर अध्यक्ष समेत 11 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

Arvind kejriewal |

मुरादाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल, ये कार्यकर्ता दिल्ली के सीएम केजरावाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोद प्रदर्शन किया था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। महानगर अध्यक्ष रविंद्र भाटिया, जाबिर हुसैन, रीता पाल समेत 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

आंबेडकर पार्क में किया प्रदर्शन

आप के कार्यकर्ताओं ने यह योजना बनाई थी कि वह शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। लेकिन, इससे पहले कि वह विरोध प्रदर्शन करते, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के रोकने के बावजूद भी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रीता पाल के साथ आंबेडकर पार्क पहुंच कर केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया।

पार्टी के सदस्यों ने गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि पहले भी आप के कई नेताओं पर सरकार ने कई झूठे आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कराया है। अरविंद केजरीवाल की नीतियों से सरकार को डर लगता है। यही कारण है कि सरकार सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

प्रदर्शन में ये सदस्य थे शामिल

विरोध प्रदर्शन में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के अलावा अनीता पाल, रिहान अली, इमरान खान, रवि, बदलू, सुशील सागर, जाबिर हुसैन, अनिल विश्नोई आदि शामिल थे। पुलिस ने मीडिया को बताया कि आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रविंद्र भाटिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्र भाटिया पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?