श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस के समय किसान आत्महत्या और भ्रष्टाचारी ऐश करता थाः सीएम योगी

cm yogi| lok sabha election |

Lok Sabha Election 2024: गरीब, किसान, महिलाएं, युवा सपा-बसपा और कांग्रेस के एजेंडे में नहीं थे। यह केवल वोट बैंक की राजनीति करते थे। यह जाति, समाज को बांटने का पाप करते थे। उनके समय में गरीब भूखमरी का शिकार होता था और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। किसान आत्महत्या करता था और भ्रष्टाचारी ऐश करता था,लेकिन आज बिना किसी भेदभाव के देश और प्रदेश में कार्य हो रहा है…ये सभी बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हाथरस में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में सीएम योगी यूपी के हाथरस पहुंचे। यहां उन्होंने क्रीड़ा स्थल सिकंदराराऊ में भाजपा उम्मीदवार अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि इस धरती ने अनेक महापुरुषों, साहित्यकारों और काका हाथरसी जैसे कवि को जन्म दिया है। लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिकोण से दो चरणों की 191 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। रुझान बताते हैं कि हाथरस के हींग की खुशबू और फिर एक बार मोदी सरकार का स्वर पूरे देश में गूंज रहा है।

सीएम ने कहा कि उत्साहित जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देना चाहती है। दस वर्ष में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। नक्सलवाद और आतंकवाद समाप्त हुआ है। विकास के अनेक कार्य हुए हैं। एक ओर भाजपा ने विकास योजनाएं दी तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने 65 वर्ष तक देश, सपा को चार बार और बसपा को तीन बार प्रदेश में शासन करने का अवसर मिला। इन सबको मिलाकर जितना कार्य इन लोगों ने देश-प्रदेश में नहीं किया। उससे अधिक कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष में देश और सात वर्ष में उत्तर प्रदेश में हुआ है।

सीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस के समय गरीब भूखों मरता था। स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में मरते थे। पहले दिल्ली से चला पैसा कांग्रेस, सपा-बसपा के दलाल हजम कर जाते थे। आज सीधे गरीब के अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से पैसा पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार होली-दीवाली में फ्री में सिलेंडर भी उपलब्ध करा रही है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने 1947 में देश को बांटा, अब घोषणा पत्र में कह रही है कि हम संपत्ति सर्वे कराएंगे, फिर बाप-दादा की कमाई पर विरासत टैक्स लगाएंगे। इस टैक्स का मतलब चार कमरे के मकान में यह कहेंगे कि दो कमरे में रहो, दो कमरे सपा-कांग्रेस के अधिकार में चला जाएगा।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कहा कि पर्सनल कानून यानी तीन तलाक की कुप्रथा को लागू करेंगे। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के तालीबानीकरण करने की साजिश का हिस्सा है। अल्पसंख्यक को मर्जी के अनुसार खानपान यानी गोकशी की छूट देंगे। हिंदू के लिए इससे बड़ा पाप नहीं हो सकता। कांग्रेस देश को दंगों की आग में झोकना चाहती है और अपने स्वार्थ के लिए भारत के विभाजन की आधार रखना चाहती है। हिंदुस्तान इसे कतई स्वीकार नहीं करेगा। रामकृष्ण की धरती पर गोकशी नहीं होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस