श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

CM योगी का मैनपुरी में रोड शो, बुलडोजर पर खड़े होकर लोगों ने किया स्वागत


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर पर भी खड़े नजर आए और उन्होंने सीएम योगी का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। सीएम योगी ने भी मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विक्टरी का साइन भी दिखाया।

मैनपुरी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया, जो लगभग 3 किलोमीटर की थी। रोड शो जहां खत्म हुआ वहां पहले से ही कई बुलडोजर थे। इस दौरान सभी बुलडोजरों को फूल मालाओं से सजाया हुआ था। उन सभी पर भाजपा का झंडा और पीएम मोदी के साथ सीएम योगी का भी कटआउट लगाए गए थे।

भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर विधायक जयवीर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव की पत्नी और वर्तमान सांसद डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 7 मई को तीसरे चरण का मतमतदान किया होना है। इस दौरान संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं आंवला, और बरेली के लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे। जबकि अब तक लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा