श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शादी के सवाल पर पहले मुस्कुराए राहुल गांधी, फिर बोले- जल्द…


Lok Sabha Election: रायबरेली सीट पर अपनी जीत का परचम लहराने के लिए राहुल गांधी पूरी ताकत झोक रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से जल्द शादी करने का वादा कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि जल्द ही शादी कर लूंगा।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। शहर के महराजगंज कस्बा स्थित मेला मैदान में सोमवार को राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। जैसे ही राहुल गांधी ने भाषण खत्म किया तो वो आगे बढ़े। लेकिन तभी लोगों ने उनसे सवाल कर दिया कि राहुल भइया शादी कब करोगे?

वहीं, राहुल की समझ में कुछ नहीं आया तो बहन प्रियंका गांधी ने उनसे कहा कि ये लोग पूछ रहे हैं कि आप शादी कब करोगे। इस पर राहुल गांधी हंस पड़े और बोले कि जल्द शादी कर लूंगा। बता दें, अमेठी और रायबरेली की सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान काफी माथापच्ची के बाद किया है। नामांकन से ठीक पहले पार्टी ने राहुल गांधी को अमेठी से न उतारकर रायबरेली से उम्मीदवार बनाया। जबकि अमेठी से पुराने कांग्रेसी और गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा