श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यह धर्म और अधर्म के बीच का चुनाव है…डिप्टी सीएम का विपक्ष पर तंज


Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्त और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच हो रहा है, जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई उन्हें वोट देने या लेने का अधिकार नहीं है. यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई का है।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में जब इनकी सरकार थी तब ये लोग भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे थे। ये चाहते थे तो अच्छा काम कर सकते थे, लेकिन घोटाले पर घोटाले कर रहे थे, जिस कारण घोटालों के मामले में देश दुनिया भर में नंबर 1 बन गया था। गरीब और अमीर आदमी के बीच दूरी बढ़ती जा रही थी। आतंकवादी हमला हो रहे थे, लेकिन सरकार मुंबई में कसाब को बिरयानी खिलाने में जुटी हुई थी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई तब से देश की तस्वीर बदल चुकी है। ये तस्वीर ऐसी बदली कि पूरी दुनिया में भारत का मान और सम्मान भी बढ़ गया। लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ मिलने लगा। आज लोगों के पास रहने के लिए घर है, खाने के लिए खाना है। जीने के लिए एक अच्छा और सुरक्षित वातावरण है। मोदी जी ने इज्जत से महिलाओं को जीने का हक दिया है।

सपा पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके शासन काल में स्कूलों में एक करोड़ 12 लाख बच्चे थे, अब एक करोड़ 92 लाख बच्चे हो गए हैं। सपा सरकार में रहते हुए जो नहीं कर पाई वो हमने कुछ ही सालों में कर दिखाया।
कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों के हालत बदल दिए। इस बार 2 लाख 72 हजार किलोमीटर सड़के बनाई गई हैं, पहले सड़के नहीं बनती थी पैसा निकल जाता था, लेकिन सीएम योगी के आते ही सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा