उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होली के त्योहार से पहले यहां चार मस्जिदों पर ट्रिपल ढक गया गया है। बताया गया है कि यहां बाजार में परंपरागत तौर पर होली खेली जाती है। यह होली चौराहे पर खेली जाती है इसलिए यहां पर मस्जिदों पर रंग ना पड़े इस उद्देश्य से इन पर ट्रिपल ढक दिया जाता है। यह एरिया अलीगढ़ का सेंसिटिव हिस्सा है। होली से पहले यहां मस्जिद इंतजामियां कमेटी ने ट्रिपल ढक दिया है।
इस मामले की जानकारी को अभय कुमार पांडे ने भी दी। उन्होंने बताया कि यहां परंपरागत तौर पर होली मनाई जाती है। चौराहे पर होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा इसलिए यहां मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने मस्जिदों को ढक दिया है ताकि सुरक्षा की दृष्टि से इन पर रंग ना पड़े। सुरक्षा बढ़ाते हुए कुल चार मस्जिदों को कर किया गया है। पुलिस ने अपनी ओर से सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं। इस दौरान ड्रोन सर्विलांस भी किया गया है। होली को देखते हुए बाकी सुरक्षा सावधानियां व्रत ली गई है।
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब अलीगढ़ के संवेदनशील इलाके में मस्जिद को ऐसे ढका जा रहा है। पिछली बार भी यहां अब्दुल करीम मस्जिद को ढक दिया गया था। प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ये सब किया जाता है। होली का त्यौहार देशभर में 24 और 25 मार्च को मनाया जा रहा है।