श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दुल्हन ने बीच शादी लिया दुल्हे का टेस्ट, बोली- नोट गिन कर बताओ और फिर हुआ ये…

groom could not count notes bride broke marriage in auraiya

आपने कभी सोचा है कि कोई बराती वाला शादी के दौरान नोट गिनने से चूक जाए? या फिर गिन ही नहीं पाए? यकीनन आपका जवाब भी न ही होगा। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के औरैया से सामने आया है। यहां दुल्हन ने बीच शादी में ही दूल्हे का टेस्ट ले लिया और उसके सामने नोट रख दिए और बोली अब इन नोटो को गिन कर बताओ। लेकिन अपनी दुल्हनिया को ले जाने आया दूल्हा इस टेस्ट में फेल हो गया। यहां तक की वो 20 रुपये का नोट तक नहीं पहचान पाया था और फिर क्या था दुल्हन ने शादी तोड़ दी।

नोट नहीं गिन पाया दूल्हा

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला औरैया के बिधूना तहसील का है। यहां रामपुर गांव में धूमधाम से इटावा के भरथना से बारात आई थी। हंसी खुशी के साथ ही लड़की वालों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दुल्हन भी हाथों में जयमाल लिए अपने दूल्हे की ओर बढ़ चली। लेकिन फिर अचानक से दुल्हन को कुछ शक हुआ तो उसने दूल्हे को नोट गिनने के लिए कहा, लेकिन दूल्हा नोट ही नहीं गिन पाया। इतना ही नहीं बल्कि वो 20 रुपये का नोट तक नहीं पहचान पाया था, जिसपर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन ने लौटाई बारात

वहीं, दुल्हन के इस तरह शादी से इनकार करने पर वर पक्ष के लोग भड़क गए। सभी ने दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वधु शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। उसने शादी करने से साफ-साफ मना कर दिया, जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात बैरंग लौट गई। दुल्हन के भाई ने बताया कि जब दूल्हे को पैसे गिनने के लिए दिए गए तो वह 100 रुपये भी नहीं गिन पाया। 20 का नोट तक नहीं पहचान पा रहा था। इसलिए हम लोगों ने शादी से कदम पीछे खींच लिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा