श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘हम भाजपा वाले वोट बैंक से नहीं डरते हैं, हमने रामलला का स्वागत किया है’


Lok Sabha Election: गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को बदायूं पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कांग्रेस, सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव अपने आप को यादवों का नेता कहते हैं। मैंने उनसे पूछता हूं कि आपको अपने परिवार के अलावा कोई यादव नहीं दिखता, क्योंकि अधिकतर लोकसभा सीटों पर उन्हीं के परिवार वाले चुनाव लड़ रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अखिलेश यादव और डिंपल यादव को निमंत्रण दिया था, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी निमंत्रण दिया था लेकिन वो प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गए। क्योंकि वो अपने वोट बैंक से डरते हैं। उनको डरना है तो डरने दो, उनका डर उन्हीं को मुबारक। हम भाजपा वाले उस वोट बैंक से नहीं डरते हैं। हमने रामलला का स्वागत किया है।”

अमित शाह ने कहा कि औरंगजेब काशी विश्वनाथ का दरबार तोड़कर गया था, जो कि तब से लेकर ऐसी ही पड़ा था। किसी भी पार्टी ने हिम्मत नहीं की। उसे ठीक कराने की। लेकिन, जब से सत्ता में मोदी सरकार आई है तो पूरे देश की तस्वीरें बदली है। नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ का भव्य दरबार सजाया। बाबा महाकाल दरबार सजाया। महाकाल लोक बनाया। केदारधाम और बद्रीधाम को पुनर्जीवित किया। सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है। यह काम सपा, बसपा और कांग्रेस कर सकती है क्या, केवल भाजपा ही कर सकती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?