श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

International Yoga Day 2024: घूमने के लिए ही नहीं बल्कि योग के लिए भी बढ़िया हैं ये जगह


International Yoga Day: हर साल 21 जून को पूरा देश ही नहीं दुनिया में भी कई जगहों पर International Yoga Day मनाया जाता है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव दिया था। United Nations ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और दुनियाभर में 21 June को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया। 21 जून 2015 को पहली बार पूरे विश्व में योग का उत्सव मनाया गया।

योग प्राचीन व्यायाम का हिस्सा रहा है। रोजाना योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। ऐसा माना जाता है कि भारत में योग की उत्पत्ति लगभग 1500 ईसा पूर्व हुई थी, जिसके बाद से यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा बन गया। “योग” शब्द संस्कृत शब्द “युज” से लिया गया है, जिसका अर्थ है “एकसाथ होना।” यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक तरीका है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग हमारी सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही बल्कि इससे हमें मानसिक तौर पर भी काफी फायदा मिलता है। इससे हमारा दिमाग तनावमुक्त होता है और पूरा दिन एक्टिव रहता है।

योगाभ्यास करने के लिए लोग शांत स्थान की खोज करते हैं ताकि एकाग्रचित्त होकर योग करने में कोई दिक्कत न हो। हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां योग कर आपको एक अलग अनुभूति प्राप्त होगी।

ऋषिकेश
ऋषिकेश को अपने प्रमुख मंदिरों और आश्रमों की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल है। ये शहर अपने आध्यात्मिक अध्ययन के केंद्रों के लिए भी जाना जाता है। ऋषिकेश को भारत की योग कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। यहां परमार्थ निकेतन समेत कई योग सेंटर हैं, जहां आप योगाभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा, आप गंगा नदी के तट पर भी योग कर सकते हैं। यहां अतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसमें दुनिया भर से लोग आते हैं। अगर बात की जाए ऋषिकेश में होटल स्टे की, तो आप ऋषिकेश में 700 से 1500 तक स्टे करने के लिए अच्छे होटल मिल सकते हैं।

हिमाचल
अगर आप योग करने के लिए शानदार जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल आपके लिए बेस्ट जगह हो सकता है। हिमाचल के धर्मशाला में भी आप योगाभ्यास के लिए जा सकते हैं। यहां योग और मेडिटेशन के अलावा बौद्ध परंपराओं का अध्ययन भी किया जा सकता है। धर्मशाला में योगाभ्यास कर आप पहाड़ों पर योग करने का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। धर्मशाला में आपको 2000 से लेकर 5000 रुपये में रहने के लिए अच्छे होटल व कॉटेज मिल सकते हैं।

गोवा
गोवा नाम सुनते ही आप को समुद्र व पिकनिक स्पॉट याद आने लगते होंगे। गोवा वैसे तो अपनी नाइटलाइफ के लिए भी मशहूर है, लेकिन यहां ऐसी कई सारी जगहें जहां पर आप योग कर सकते हैं। बता दें कि गोवा के हां अंजुना और पालोलेम बीच पर कई योग ट्रेनिंग सेंटर हैं, जहां ध्यान और योग से जुड़ी वर्कशॉप आयोजित होती रहती है। अगर आप गोवा में रुकने के बारे में सोच रहे हैं तो गोवा में भी आपको 1000 से 5000 रुपये तक अच्छे होटल मिल जाएंगे।

केरल
योग के लिए केरल भी लोगों की पसंद होती है। हरे-भरे वातावरण में इस योग का अभ्यास करना अपने आप में एक अलग अनुभव रहता है। केरल में कई सारे योग रिट्रीट और केंद्र हैं, जहां जाकर योग सीखा जा सकता है। बात की जाए केरल में होटलों की तो वहां 1500 से 4000 रुपये में ठहरने के लिए अच्छे होटल मिल सकते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी