श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

काली बाग कब्रिस्तान में खोदी मुख्तार की कब्र, सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी शुरू

mukhtar ansari funeral

Mukhtar Ansari Funeral: उत्तर प्रदेश के पूर्व गैंगस्टर और नेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके सबको गाजीपुर में पैतृक आवास ले जाया जाएगा। यहीं पर मुख्तार को दफनाया जाएगा जिसकी तैयारियां चल रही है। मुख्तार 2005 से बांदा की जेल में बंद था और  पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। 

मुख्तार ने ओपन लेटर के जरिए यह भी बताया था कि उसे जहर दिया जा रहा है। मुख्तार को पेट दर्द की शिकायत के चलते हाल ही में बांदा के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसको मंगलवार को छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मुख्तार की तबीयत फिर से बिगड़ गई थी। मुख्तार को बांदा की जेल में हार्ट अटैक आया वहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। 

काली बाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा

मुख्तार अंसारी का पैतृक आवास गाजीपुर में है। यहां पुलिस हाई अलर्ट पर है जिसके लिए मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। मुख्तार अंसारी को जिस कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा वह मोहम्मदाबाद में स्थित है।  वीडियो में देख सकते हैं कि कब्रिस्तान में मुख्तार को दफनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

ये काली बाग कब्रिस्तान है जहां कब्र की खुदाई चल रही है। यहां देख सकते हैं कि कब्र की नाप तोल शुरू हो चुकी है। इस दौरान कब्रिस्तान में लोगों की भीड़ भी देखी गई। रिपोर्ट के अनुसार मुख्तार की कब्र उसके पिता के पास ही खोदी गई है।

पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मुख्तार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुख्तार अंसारी को जेल में जहर दिया गया है। मुख्तार की मौत पर राजनीतिक दलों ने अपनी रोटियां भी सेंकनी शुरू कर दी है। विपक्षी पार्टियों  के बड़े नेताओं की ओर से इस मौत पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया जा रहे हैं। फिलहाल मुख्तार अंसारी की बॉडी का पोस्टमार्टम चल रहा है जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद मुख्तार को गाजीपुर के कब्रिस्तान में ले जाया जाएगा और उसे दफना दिया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा