श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पल्लवी पटेल और अखिलेश यादव के बीच कम हुई तल्खियां

Pallavi Patel and Akhilesh Yadav

Pallavi Patel: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगे की तस्वीर को काफी हद तक साफ करते हुए अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने इंडिया गठबंधन के साथ जाने पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ नाराजगी की बात भी समाप्त हो गई है।

पल्लवी ने दिया ‘इंडिया’ गठबंधन को पूरा सपोर्ट

पल्लवी पटेल सिराथू से विधायक हैं। उन्होंने रविवार को शिवगढ़ स्थिति प्रसादपुर में रविवार को एक सभा में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने दलित, अल्पसंख्यक के हितों के लिए मरते दम तक संघर्ष करने का वचन भी दोहराया।

इस दौरान उन्होंने आइएनडीआइए (INDIA) गठबंधन को अपना पूरा सपोर्ट दिया। पल्लवी ने मुलायम सिंह यादव के नाम का भी जिक्र किया और कहा कि मुलायम-सोनेलाल दो विचारधारा है। इस विचारधारा को पूरी तरह वास्तविक बनाने की जिम्मेदारी है। अगर ये काम कर दिया तो सामाजिक न्याय स्थापित होगा। सत्ता बदल जाएगी और पीडीए (दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक) को न्याय मिलेगा। सोनेलाल पटेल पल्लवी के पिता का नाम है।

कहां से चुनाव लड़ सकती हैं पल्लवी

इसके साथ ही अब तय है कि पल्लवी पटेल इंडिया गठबंधन से उम्मीदवार बनाई जा सकती हैं। सोनेलाल फूलपुर सीट पर काफी चुनाव लड़ चुके हैं। माना जा रहा है अब पल्लवी यहां से उम्मीदवार बनाई जा सकती हैं।

बता दें, राज्यसभा चुनाव के दौरान पल्लवी और अखिलेश के बीच सब कुछ सही ना होने जैसी चीजें उभरकर आ गई थी। इन दोनों के बीच के बीच विभिन्न मुद्दों पर बहस के बाद अब दोनों का साथ आना उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक बड़ी बात है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन के तहत भाजपा का मुकाबला करने उतने जा रही है। सपा ने कांग्रेस 17 सीटें दी हैं। जबकि 63 सीटों पर पार्टी खुद चुनाव लड़ेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी