Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि KG से लेकर PG तक की शिक्षा मुफ्त कराई जाएगी। सेना में भर्ती के लिए अग्रिवीर योजना को खत्म किया जाएगा। साथ ही किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा।
#WATCH लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। #LokSabaElection2024 pic.twitter.com/t7Ybz09alY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को ‘जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार’ नाम दिया है। इसमें घोषणा पत्र में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है।
अखिलेश यादव ने सुविधा से FIR दर्ज कराने के अधिकार की बात भी कही है। इतना ही नहीं बल्कि जातीय जनगणना में देरी नहीं होनी चाहिए। 2025 तक जातीय आधारित जनगणना कराएंगे। किसान कल्याण के लिए सभी फसलों के लिए MSP और MSP की गणना स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत होगी।
सपा ने लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा का वादा भी किया है। सपा ने यह वादा भी किया है कि संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश बेनिफिट का वादा भी किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आए तो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों की महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह तक की मासिक पेंशन दी जाएगी।