श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रायबरेली नहीं है किसी की पारिवारिक सीट… अमित शाह का विपक्ष पर वार

Union Home Minister Amit Shah addressed public meeting in Rae Bareli

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार चरणों का मतदान हो चुका है। 20 मई को पांचवें चरण का मतदान किया जाएगा। इस दौरान यूपी की रायबरेली सीट पर भी वोटिंग होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी एक के बाद एक जनसभा कर जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को रायबरेली में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सपा विधायक मनोज पांडेय को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सीएम योगी का विपक्ष पर तंज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग कह रहे हैं कि हम सत्ता में आएंगे तो राम मंदिर की पुनः प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। लेकिन, सच्चाई ये है कि इनके सत्ता में आते ही पुनः प्राण प्रतिष्ठा के नाम पर राम मंदिर में ताला लगवा देंगे। इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी का पारिवारिक गठबंधन है। इसमें शामिल लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनना चाहती है। सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनना चाहती है।

‘जनता की मर्जी है किसे संसद भेजेंगे’

वहीं, अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस कहती है कि रायबरेली सीट उनकी पारिवारिक सीट है। कोई पारिवारिक सीट नहीं है बल्कि, यह सीट रायबरेली और अमेठी के लोगों की है। ये उनकी मर्जी है कि वो इस सीट पर किसे जीत दिलाएंगे और किसे संसद में भेजेंगे। बता दें, इस रैली में ही सपा से विधायक रहे मनोज पांडेय भाजपा में शामिल हो गए। साथ ही उनके साथ कई ब्लॉक प्रमुख भी भाजपाई हो गए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा