श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कौन हैं बीजेपी के भोला सिंह? जिन्होंने जीती यूपी की बुलंदशहर सीट

Who is BJP Bhola Singh Who won Bulandshahr seat of UP

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। यूपी की बुलंदशहर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है। यहां से उन्होंने कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि को करारी मात दी है। बुलंदशहर सीट इंडिया गठबंधन के फॉर्मूले के तहत कांग्रेस के पास आई थी, जहां उसे निराशा हाथ लगी। वहीं, बसपा ने गिरीश चंद्र को टिकट दिया, जिसके चलते यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। इस सीट पर बसपा ने अच्छे नंबर हासिल किए हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सीट पर दो निर्दलीय के साथ ही 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। 10 लाख 54 हजार 399 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से करीब 5074 वोट पोस्टल बैलेट के जरिए पड़े। बीजेपी को 56.65 फीसदी, कांग्रेस को 30.56 फीसदी, बसपा को 11.14 फीसदी वोट मिले। जबकि 6925 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी के डॉ. भोला सिंह के खाते में 6 लाख 68 हजार 941 वोट गए और कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि 3 लाख 61 हजार 437 वोट हासिल करने में सफल हो गए, जबकि बसपा के गिरीश चंद्र को 1 लाख 17 हजार 424 वोट मिले। भोला सिंह ने 3 लाख 7 हजार 504 वोटों के अंतर से कांग्रेस को हराया।

कौन हैं बीजेपी के भोला सिंह?

बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह पहली बार मोदी लहर में साल 2014 में इसी सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। उस समय उन्हें कुल 6 लाख 4 हजार वोट मिले थे और उन्होंने बसपा के प्रदीप कुमार जाटव को 4.21 लाख वोटों के अंतर से हराया था, जिसके बाद वे लगातार दूसरी बार साल 2019 में चुनाव के मैदान में उतरे और इस बार 6 लाख 81 हजार वोट पाकर 2 लाख 90 हजार वोटों के अंतर से बसपा के योगेश वर्मा को शिकस्त दी थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा