श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नंदिनी राजभर को किसने मारा? सुभासपा नेता की हत्या से सियासी पारा हाई

Who killed Nandini Rajbhar

Nandini Rajbhar News: उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की युवा नेता और प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की निर्मम हत्या से माहौल गर्मा गया है। जिस तरह से घर में घुसकर उनको चाकुओं से गोदा गया उसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। उनको पिछले कुछ दिनों से ना केवल धमकियां मिल रही थी बल्कि हाल में ही उनके चचिया ससुर की भी हत्या हो गई थी।

ओपी राजभर ने जताया दुख

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ओपी राजभर की हैं। ओपी ने इस मौत को दुखद और मामले को बहुत ही शर्मनाक बताते हुए योगी सरकार से दोषियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। हालांकि अभी तक ये क्लियर नहीं है कि ये हत्या राजनीतिक साजिश से प्रेरित थी या नहीं।

कितनी उम्र की थी नंदिनी राजभर

30 साल की नंदिनी पार्टी की तेजतर्रार नेता थीं। उनकी मौत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया है। ये मामला संत कबीर नगर जिले की डिघा कोतवाली के अंतर्गत आता है। बताया जाता है कि नंदिनी के मौत के पीछे लोकल भू-माफियाओं की मुखर खिलाफत, उनकी बात न मानना और पैसा नहीं देना शामिल हो सकता है।

Read More- सुभासपा पार्टी की युवा नेता नंदिनी राजभर की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या

4 आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मृतका के परिवार ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें चंद्र ध्रुव यादव, लालचंद्र यादव, पन्ने लाल यादव  के साथ एक महिला भी शामिल है। ये लोग स्थानीय भू-माफिया बताए जा रहे हैं। एक और आरोपी श्याम कुमार है जो पहले ही जेल में बंद बताया जा रहा है। फिलहाल एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

चचिया ससुर की हत्या से जुड़े तार

ये मामला किसी जमीन को बेचने से जुड़ा है। नंदिनी राजभर का कहना था कि उसके चचिया ससुर बालकृष्ण की भी हत्या की गई थी। उनका शव 1 मार्च को रेल की पटरी पर मिला था।नंदिनी का कहना था कि ससुर ने जमीन बेची थी जिसकी उनको पूरी कीमत भी नहीं मिली थी। नंदिनी ने इस दौरान पुलिस की मदद की गुहार लगाई थी और कुछ लोगों पर आरोप भी लगाए थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा