श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पीलीभीत से हुंकार भरेंगे अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका भी होंगे शामिल

Lok Sabha Election 2024 | Smajwadi Party | Akhilesh Yadav | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में चुनावी अभियान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अप्रैल से चुनावी मैदान में उतरेंगे। अखिलेश यादव पीलीभीत से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी भी अखिलेश यादव की रैली में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अप्रैल को पीलीभीत से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे। अखिलेश यादव की चुनाव रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पीलीभीत सीट पर पहले चरण में मतदान होगा। यहां से सपा ने भगवत सरन गंगवार को मैदान में उतारा है।

कार्यक्रम के मुताबिक, 12 अप्रैल को सपा मुखिया हेलिकॉप्टर से सभास्थल पर पहुंचेंगे। वह पूरनपुर में असम हाईवे के सिरसा चौराहा के पास एक मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यस्थल पर तैयारियां की जा रही हैं।

बता दें, इससे पहले 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने सपा-बसपा-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उनके बैंक खातों में लगभग 70,000 करोड़ रुपये मिले हैं। भाजपा सरकार द्वारा गन्ना किसानों को ट्रांसफर की गई राशि यूपी में 14 साल की सपा-बसपा-कांग्रेस सरकार के तहत गन्ना किसानों को ट्रांसफर की गई राशि से ज्यादा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Rashid Khan Wedding
शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान, इन खिलाड़ियों ने की शिरकत