श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अमित शाह आज यूपी के बरेली, सीतापुर और बदायूं में भरेंगे हुंकार

Amit Shah | Lok Sabha Election 2024 | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंकने में जुटी है। पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रैली करेंगे।

अमित शाह आज यूपी के बरेली, सीतापुर, बदायूं, और लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम् के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर करीब 12 बजे बरेली के श्रीराम लीला मैदान निकट हार्टमैन कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 1:30 बजे बदायूं के इस्लामिया इण्टर कॉलेज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह दोपहर 3:30 बजे लहरपुर, सीतापुर में हुंकार भरेंगे और सरकार की योजना और नीतियों के बारे में बताएंगे। इसके बाद वह शाम को करीब 5 बजे लखनऊ में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

अमित शाह की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन नें एहतियाती कदम उठाए हैं। सभा स्थलों के आस-पास भारी फोर्स बल तैनात किया गया है। शाह की रैली को लेकर जिलों में करीब एक हफ्ते से तैयारियां चल रही हैं। सभी सभा पंडालों को जर्मनी हैंगर तकनीकी से तैयार किया गया है।

“80 बनेगा आधार, इस बार 400 पार”

देश में सबसे अधिक लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश राज्य के पास है। यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं और भाजपा इन सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए “80 बनेगा आधार, इस बार 400 पार” का नारा दिया है। भाजपा इस बार सभी सीटों पर जीत दर्ज करने और इतिहास रचने की कोशिश में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वह देशभर में जगह-जगह ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक के बाद एक जिलों में विशाल जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। साथ ही पार्टियों की योजनाओं और नीतियों के बारे में प्रदेशभर के लोगों को अवगत करा रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?