BJP Election Manifesto Committee: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणापत्र समिति की घोषणा कर दी है। समिति की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समिति की संयोजक होंगी। जबकि पीयूष गोयल को सह संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव घोषणा-पत्र समिति का गठन किया है।
— BJP (@BJP4India) March 30, 2024
BJP National President Shri JP Nadda has announced Election Manifesto Committee for the Lok Sabha Elections – 2024. pic.twitter.com/KMrBpqkQQF
जानकारी के मुताबिक, भाजपा की इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 27 सदस्य को शामिल किया गया है। इस समिति में लगभग सभी राज्यों के नेताओं को स्थान दिया गया है। समिति में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी शामिल किया गया है।
ये मेनिफेस्टो कमेटी कई मुद्दों पर चर्चा करेगी। इस कमेटी से घोषणा पत्र तैयार करते समय गरीबों, युवाओं महिलाओं, किसानों के कल्याण पर फोकस करने के लिए कहा गया है।
साल 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मेनिफेस्टो में राममंदिर बनवाने, जम्मु-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने, देश में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड लागू करने, तीन तलाक और निकाह-हलाला जैसी प्रथाओं पर रोक लगाने, आतंकवाद से सुरक्षा, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, सैनिकों का कल्याण, पुलिस का आधुनिकीकरण, घुसपैठ की समस्या का समाधान, किसानों की आय दोगुनी आदि करने जैसे वादे किये थे। भाजपा ने इसमें से कई बड़े वादे पूरे कर दिये हैं। पार्टी ने इस साल CAA का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।