श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Exit Poll Result 2024: यूपी में बीजेपी फिर मारेगी बाजी! जानें क्या कहता है रुझान

exit poll 2024

Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद अब हर किसी की नजर चुनावी रिजल्ट पर होगी। ऐसे में इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी में एनडीए को 80 में से 70-74 सीटें मिल सकती है। इंडिया गठबंधन को 10-06 सीट मिल सकती हैं। जबकि बसपा का इस अनुमान में भी खाता खुलते नहीं दिख रहा है।

क्या कहते हैं एजेंसियों के आंकड़े

लोकसभा चुनाव का नतीजा 4 जून को आएगा। नतीजे आने से पहले 1 जून की शाम को ही अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल किया गया। न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 80 सीटों में से 68 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन 12 सीटें अपने नाम कर सकता है। जबकि बसपा के खाते में एक भी सीट न जाने के संकेत हैं।

अगर न्यूज नेशन के एग्जिट पोल की बात की जाए तो एनडीए को यूपी की 80 सीटों में से 67 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन को 10 सीटें और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 68 से 74 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। इंडिया गठबंधन 12 से 6 सीट पर जीत का परचम लहरा सकती है। यहां भी बसपा के खाते में कोई भी सीट न जाने का दावा किया गया है।

इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स के एग्जिट पोल का कहना है कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एनडीए को 69 सीटें और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इस दौरान बीएसपी को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि उसके खाते में एक भी सीट न जाने का दावा किया है।

वहीं, रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू के अनुसार, यूपी की 80 सीटों में से एनडीए 69 सीटें जीत सकता है। जबकि इंडिया गठबंधन 11 सीटें अपने नाम कर सकता है।

कुल मिलाकर अगर एजेंसियों की सर्वे की बात करे तो ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम भाजपा गठबंधन के पक्ष में आने वाला है। एजेंसियों के सर्वें कांग्रेस ब्लॉक को फिर से बड़ा झटका देते नजर आ रहे हैं। अगर इन एजेंसियों के सर्वे सटीक हुए तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी